फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cloud burst in kashmir, amarnath yatra halted

शेषनाग में बादल फटा, 2 की मौत, अमरनाथ यात्रा रूकी

Fri, 17 Jul 2015 10:13 AM IST
Updated Fri, 17 Jul 2015 10:13 AM IST
विज्ञापन
cloud burst in kashmir, amarnath yatra halted

वीरवार से मौसम का मिजाज तेजी से बिगड़ा। रियासत के ज्यादातर इलाकों में शाम से ही तेज बारिश होने की खबर है। कश्मीर में तीन जगह बादल फटे। एक लड़की की मौत हो गई, दो टेंट और कई वाहन बह गए।

विज्ञापन


कई मकानों को नुकसान पहुंचा है और तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि सभी अमरनाथ यात्री सुरक्षित हैं।

आईजी कश्मीर जेएस जिलानी ने इसकी पुष्टि की है। श्रीनगर और अनंतनाग जिलों में ओलावृष्टि हुई। देर रात को भी तेज बारिश जारी थी।

इससे शुक्रवार को यात्रा बाधित होने की आशंका है। पहलगाम में यात्रा मार्ग में शेषनाग में बादल फटने से दो टेंट बह गए।

16 साल की लड़की की मौत

cloud burst in kashmir, amarnath yatra halted

शेषनाग के अलावा गांदरबल जिले के पहाड़ी इलाकों कुलन और गगनगीड़ में भी बादल फटे। कुलन में बादल फटने से एक 16 साल की लड़की की मौत हो गई।

गगनगीड़ में कई वाहन बह गए और कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। दोनों यात्रा मार्गों बालटाल और पहलगाम पर भारी बारिश जारी है। तेज बारिश के बावजूद वीरवार शाम तक जम्मू-श्रीनगर हाईवे बहाल था।

हालांकि, ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अगर बारिश लगातार जारी रहती है तो शुक्रवार को हाईवे पर आवागमन प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अगले 72 घंटे रियासत के अधिकतर इलाकों में बारिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गगनगीर में विदेशी पर्यटक बचाए

cloud burst in kashmir, amarnath yatra halted

गगनगीर में बादल फटने के बाद वहां कुछ विदेशी पर्यटक (स्पेन) भी फंस गए थे। पुलिस और सेना द्वारा सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

इसके अलावा श्रीनगर-लेह हाईवे पर सोनामर्ग में भूस्खलन हुआ। इसमें कई अमरनाथ यात्री और वहां चल रहे टनल निर्माण कार्य में जुट इंजीनियर ग्रुप के कुछ सदस्य फंस गए थे।

उन्हें भी सेना द्वारा सुरक्षित निकाल लिया गया और ट्रांजिट कैंप में रखा गया है।

विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा में रेस्क्यू टीमें अलर्ट

cloud burst in kashmir, amarnath yatra halted

मौसम के तेवरों को देखते हुए अमरनाथ यात्रा में रेस्क्यू टीमों को अलर्ट किया गया है। शुक्रवार को मौसम के मुताबिक ही यात्रा संबंधी कोई फैसला लिया जाएगा।

जम्मू संभाग के उधमपुर, राजोरी, पुंछ, कठुआ और जम्मू जिले के अधिकतर इलाकों में भी वीरवार शाम से तेज बारिश शुरू हो गई थी।

बारिश से हालांकि, लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली पर अगले दो दिन तक लगातार बारिश होने से लोगों की मुसीबत भी बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed