{"_id":"3c69a8c81552c2060592a3088388b55d","slug":"cloud-burst-in-kargil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल में बादल फटा, 24 मकान क्षतिग्रस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल में बादल फटा, 24 मकान क्षतिग्रस्त
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 30 Jul 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल तथा किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी क्षति पहुंची है। कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों के घरों में पानी घुस गया। बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
लद्दाख क्षेत्र में खराब मौसम के चलते और बादल फटने की आशंका जताई गई है। इस वजह से पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को मैदानी इलाकों में सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कारगिल से करीब 40 किलोमीटर दूर चोस्कोरे वखा गांव में बादल फटने से अचानक बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हुई। इससे इलाके में करीब 24 रिहायशी मकानों को क्षति पहुंची।
विज्ञापन
प्रभावित लोगों को सेना और प्रशासन की सहायता से सुरक्षित स्थानों की ओर पहुंचाया गया। किश्तवाड़ के मढ़वा तहसील के कदरना में मंगलवार की रात को बादल फटा।
इससे कदरना, मंजगाम और पेठगाम के तीन स्कूलों की इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा सैकड़ों कनाल कृषि योग्य भूमि बह गई है। गांवों में पानी घरों तक पहुंच गया है।
सरपंच मोहम्मद रमजान डार और गुलाम हैदर मलिक का कहना है कि बादल फटने के कुछ ही देर में नालों में उफान आ गया।
इसे देखते हुए लोगों ने अपने घरों को खाली कर दिया, जिससे जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। इस संबंध में जिला उपायुक्त को सूचना दे दी गई है। साथ ही नुकसान के बारे में भी बताया गया है।