{"_id":"c4949b8b462b69f53551a0e69bc1993a","slug":"closed-for-the-second-day-pampore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांपोर में दूसरे दिन भी दिखा बंद का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांपोर में दूसरे दिन भी दिखा बंद का असर
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 24 Feb 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांपोर में मुठभेड़ के बाद बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी क्षेत्र में बंद देखा गया। मारे गए तीनों आतंकियों के विरोध में स्थानीय लोगों ने दुकानें, कारोबारी इदारे बंद रखे।
विज्ञापन
सड़कों पर यातायात भी कम देखने को मिला। बंद का असर आसपास के इलाकों में भी रहा। इनमें रेस्त्बल, सेमपुरा, पंथा चौक आदि शामिल हैं।
बीते शनिवार शाम को इलाके में शुरू हुई मुठभेड़ के बाद श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ था। बुधवार को चौथे दिन सुरक्षा बलों द्वारा इस मार्ग पर यातायात को बहाल करने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शनिवार को आतंकियों ने पांपोर में ईडीआई भवन के पास सीआरपीएफ की बस पर हमला किया था। हमले के बाद तीन आतंकी ईडीआई भवन में छिप गए थे।
जिसके बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए तीनों आतंकियों को मार गिराया था। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में हिंसक प्रदर्शन हुए और तब से इलाके में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लागू हैं।
विज्ञापन