फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   climate

बारिश के बाद मौसम साफ रहने से तपिश का अहसास

विज्ञापन
climate
जम्मू। जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। सोमवार की रात मूसलाधार बारिश और आंधी तूफान के बाद मंगलवार को मौसम खुला रहा। दिनभर मौसम साफ रहने से जम्मू संभाग के अधिकांश जिलों में तपिश का अहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी 14 मई तक जम्मू संभाग के अधिकतर जिलों में गर्म हवाएं चलेंगी। कश्मीर संभाग में भी तपिश बढ़ी है। यहां कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू संभाग में भी यही हाल है।
विज्ञापन

जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने रंग दिखाया। दोपहर को तीखी धूप में पसीने छूटे। यहां दिन का अधिकतम तापमान 37.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 29.6, बटोत में 29.3, भद्रवाह में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का पारा 28.4, पहलगाम में 22.9 और गुलमर्ग में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 21.4 और कारगिल में 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed