फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   climate

बारिश के बीच सात डिग्री गिरा जम्मू का पारा

विज्ञापन
climate
जम्मू। प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज में भले ही रात का न्यूनतम तापमान सामान्यसे थोड़ा ऊपर चल रहा है, लेकिन दिन के पारे में भारी गिरावट आई है। बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक नीचे चला गया है। बा रिश के बीच लोगों ने सर्दी से बचने के लिए सभी उपाय किए। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने रविवार भी जम्मू समेत अन्य जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। इससे ठंड में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

शनिवार प्रात से ही बादलों की गड़गड़ाहट के साथ मौसम का खराब होना शुरू हो गया था। दिन की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई। दोपहर को मौसम में थोड़ा सुधार हुआ, लेकिन शाम को फिर मौसम बिगड़ गया। काली घटाओं के साथ रात तक रुकरुक कर बारिश का सिलसिला जारी था। सप्ताहांत पाबंदियों के चलते बाजार पहले ही बंद पड़े थे। जिस पर मौसम खराब होने से लोग जरूरी खरीदारी के लिए ही बाहर निकले। बारिश के बीच अधिकांश बाजारों में खरीदारों की भीड़ न के बराबर थी। बारिश ने निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति रही। जिससे राहगीरों के साथ वाहन चालकों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

जम्मू में शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री गिरकर 12.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री गिरकर 3.8, बटोतमें सामान्य से 7.2 डिग्री गिरकर 3.8, कटड़ा में सामान्यसे 6.9 डिग्री गिरकर 9.2 और भद्रवाह में सामान्य से 5.1 डिग्री गिरकर 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed