{"_id":"6175c51cb95b022bc81d0889","slug":"climate-jammu-city-news-jmu246514552","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले 24 घंटों में भारी बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले 24 घंटों में भारी बारिश-बर्फबारी के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। भारी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी के बाद रविवार को मौसम में सुधार आया है। हालांकि कुछ जिलों में बारिश और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी हुई है। पर्यटन स्थल पटनीटॉप और नत्थाटॉप में हल्की बर्फबारी हुई है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
प्रशासन ने जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को एकतरफा बहाल करवा दिया हैं। मुगल रोड अभी बंद है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार सोमवार से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा। जम्मू में सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। हालांकि बूंदाबांदी ही हुई। कटड़ा में चार एमएम बारिश शाम साढ़े पांच बजे तक रिकार्ड की गई। पहलगाम के पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के अलावा दो एमएम बारिश भी हुई। बटोत में भी दो एमएम बारिश हुई है।
बारिश व बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है। सामान्य से कई डिग्री कम तापमान लगभग हर जिले में रिकार्ड हुआ है। जम्मू जिले में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब आठ डिग्री कम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कटड़ा में अधिकतम तापमान 19. 4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब आठ डिग्री कम है। श्रीनगर में दस, पहलगाम में 14 डिग्री लुढ़क कर 4. 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ हैं। गुलमर्ग में 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से करीब 12 डिग्री कम है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने बताया कि बीते 24 घंटों में भी यहां काफी बारिश हुई है। सबसे ज्यादा 130 मिलीमीटर बारिश ऊधमपुर में हुई है। वहीं, आगामी 24 घंटों में भी जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के ज्यादातर हिस्सों में बारिश व बर्फबारी होगी, खासतौर पर पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है।