फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   climate

बारिश और बर्फवारी से आठ डिग्री गिरा पारा

विज्ञापन
climate
जम्मू। प्रदेश में रविवार को मौसम ने करवट बदली। कश्मीर व जम्मू संभाग के अधिकतर जिलों में बारिश से तापमान में सामान्य से एक से आठ डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

जम्मू जिले में सुबह और शाम के समय बारिश हुई। जम्मू जिले में 2. 0 एमएम बारिश रिकार्ड हुई हैं। श्रीनगर में 3. 4 एमएम, काजीगुंड में 12. 6 और पहलगाम में 9. 4 एमएम बारिश रिकार्ड की गई हैं। कटड़ा में 0. 7 एमएम बारिश हुई हैं।
विज्ञापन

बारिश से हर जिले में तापमान सामान्य से एक से आठ डिग्री तक की कमी दर्ज हुई हैं। श्रीनगर में सामान्य से अधिकतम तापमान में करीब 6. 6 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 15. 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ हैं। जम्मू जले में अधिकम तापमान सामान्य से 1. 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 30. 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया हैं। बनिहाल के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज हुई हैं। यहां पर तापमान सामान्य से 8. 2 उिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 15. 8 डिग्री सेल्यियस दर्ज हुआ हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के भी आसार बने हुए हैं। अगले 24 घंटों के दौरान मैदानी इलाकों में बारिश भी हो सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज होने से ठंडक बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed