{"_id":"688288e34165ae59a70ab981","slug":"clear-weather-in-jammu-and-kashmir-then-stifling-humidity-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Report: घाटी में खुला मौसम, फिर बढ़ेगी तपिश-उमस; 27 जुलाई से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Report: घाटी में खुला मौसम, फिर बढ़ेगी तपिश-उमस; 27 जुलाई से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार
Fri, 25 Jul 2025 12:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:56 AM IST
सार
बारिश रुकने से नदी-नालों का जलस्तर कम हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 27 से 30 जुलाई तक जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में फिर बारिश हो सकती है, लेकिन मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
डल झील file
- फोटो : बसित जरगर
विस्तार
प्रदेश में दो दिन की बारिश के बाद वीरवार को अधिकांश हिस्सों में मौसम खुला रहा। बारिश रुकने से नदी-नालों का जलस्तर कम हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 27 से 30 जुलाई तक जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में फिर बारिश हो सकती है, लेकिन मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा सुबह तीन घंटे चलने के बाद धुंध के कारण प्रभावित रही। हिमकोटि और बैटरी कार मार्ग पर वैष्णो देवी की यात्रा बहाल है। जम्मू में धूप खिली रही। यहां दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 32.1 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बनिहाल में अधिकतम तापमान 28.0, बटोत में 27.2, कटड़ा में 29.0 और भद्रवाह में 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में वीरवार को फिर तपिश का अहसास हुआ। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा 29.9 और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 25.4 और गुलमर्ग में 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन