फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cleanness compagin

जम्मू के 344 स्थानों से एकत्र किया 13 हजार किलो कचरा

विज्ञापन
cleanness compagin
जम्मू। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की ओर से जारी स्वच्छ भारत अभियान का शनिवार को समापन हो गया। इसे खेल विभाग सहित एनएसएस और प्रशासन के सहयोग से शुरू किया गया था। इस दौरान जम्मू जिले के करीब 344 स्थानों से जहां 13 हजार किलो कचरा एकत्र किया गया वहीं, लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र संगठन के निदेशक सुरेंद्र सैनी ने बताया कि प्रदेश के 22 जिलों के 7573 युवा क्लबों ने संबंधित डीसी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम में सहयोग दिया है। 7247 प्रतिभागियों ने मिशन में भाग लेकर 13000 किलो ग्राम स्तर पर कचरा एकत्र किया है। जम्मू जिला के 344 गांव में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि डीडीसी जम्मू चंद्र भूषण और सचिव अतुल गुप्ता ने बताया कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर सभी नागरिकों का स्वच्छ भारत कार्यक्रम में भाग लेने का दायित्व बनता है। सुरेंद्र सेनी ने बताया कि नेहरू युवा संगठन ने 152206 किलो कचरा एकत्र करने का लक्ष्य रखा था। मौके पर निसार अहमद बट्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed