फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cleaning problem in Samba

Jammu News: वार्ड 13 में लगे गंदगी ढेर, लोग परेशान

विज्ञापन
Cleaning problem in Samba
कहा-बारिश से नालियों में जा रही गंदगी, घरों में घुस रहा पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के वार्ड 13 के मोहल्ला चक मंगा में गंदगी का आलम है। नगर परिषद ने डस्टबिन तक नहीं लगाए हैं। गंदगी नालियों में जा रही है। बारिश आने पर नालियां ओवरफ्लो होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
वार्ड 13 की पार्षद सुदेश कुमारी, अनीता देवी, महिला शशि देवी, सतपाल ने बताया कि वार्ड में डस्टबिन न होने से लोग गंदगी खुले में फेंक रहे हैं। बारिश में गंदगी नालियों में चली जाती है। कई बार पानी घरों में घुस जाता है। वार्ड में सफाई के लिए कर्मचारी तक नहीं भेजे जाते हैं। नगर परिषद की बैठक में कई बार मुद्दे को उठाया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने मांग कि वार्ड में सफाई व्यवस्था को सुचारू कर लोगों को राहत पहुंचाई जाए।
विज्ञापन

110 सफाई कर्मियों की जरूरत, मात्र 25 तैनात
लोगों ने कहा कि 17 वार्डों के लिए 110 सफाई कर्मचारियों की जरूरत है, लेकिन नगर परिषद के पास केवल 25 कर्मचारी हैं। ऐसे में कस्बे की सफाई व्यवस्था गड़बड़ा गई है। पहले 13 वार्ड थे। नगर परिषद बनी तो वार्ड 17 बना दिए गए, लेकिन सफाई कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ाई गई। मात्र 25 कर्मचारियों के कंधों पर ही सफाई की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नगर परिषद के पास डस्टबिन उपलब्ध हैं। पर रखने के लिए जगह नहीं मिलने से परेशानी आ रही है। सफाई कर्मचरियों की भी कमी है, जिससे हर वार्ड में रोज सफाई कर्मचारी भेजना संभव नहीं है।
पवन कोहली, अध्यक्ष, नगर परिषद, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed