फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   clean jammu university campaign launch

जम्मू यूनिवर्सिटी में शुरु हुआ मोदी का स्वच्छ भारत आभियान

Thu, 25 Sep 2014 07:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 25 Sep 2014 07:47 PM IST
विज्ञापन
clean jammu university campaign launch

जम्मू यूनिवर्सिटी के उपकुलपति प्रो. मोहन पाल सिंह इशर ने वीरवार को कैंपस में ‘स्वच्छ जम्मू यूनिवर्सिटी’ अभियान लांच किया। महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए जा रहे स्वच्छ भारत के तहत वीसी ने जम्मू यूनिवर्सिटी में इस अभियान को शुरू किया।

विज्ञापन


इस मौके पर उपकुलपति ने कहा कि हर व्यक्ति को साफ-सुथरे माहौल में रहने के लिए आसपास के वातावरण को साफ रखने के लिए सख्त कदम उठाना चाहिए। अभियान के साथ जुटकर अपने घर, कार्यालय, मोहल्ले, स्कूल, कालेज, यूनिवर्सिटी और सड़कों को साफ रखने की पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
विज्ञापन


अभियान के लांच समारोह के दौरान उपकुलपति ने कहा कि वह सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों से अपील करते हैं कि वे कैंपस को नो पॉलीथिन जोन बनाने के लिए कदम उठाएं। उन्होंने कहा, कैंपस को नो पॉलीथिन जोन बनाने के लिए जल्द ही पॉलीथिन फ्री कैंपस अभियान को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ जम्मू यूनिवर्सिटी अभियान की कनवीनर डा. रेणू नंदा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. पंकज के श्रीवास्तव, प्रो. देश बंधु, प्रो. वीडी सिंह, प्रो. डीएस भाऊ, प्रो. सतनाम कौर, जय कुमार शर्मा और अन्य अधिकारी सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed