फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   clean and green india,awearness,jammu news

बच्चों में जगाई जा रही स्वच्छता की अलख

विज्ञापन
clean and green india,awearness,jammu news
जम्मू। स्वच्छता के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए स्कूलों में 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जम्मू संभाग के सभी सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड पर कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। बच्चों में स्वच्छता की अलख जगाने के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

स्वच्छता पखवाड़े की शुरूआत विद्यार्थियों को शपथ दिलवाकर करवाई गई। इस बार पखवाड़े में छात्रों को कोरोना महामारी से बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं। मास्क पहनना, कपड़ों की सफाई, स्वच्छ हवा, जहां-तहां न थूकना आदि के बारे में बताया जा रहा है। प्रतिदिन एक विषय पर कार्यक्रम करवाया जा रहा है। इसमें बच्चों की भागीदारी ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड से सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन

-----
रोजाना चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान
स्कूलों में स्वच्छता शपथ के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में अभी तक स्वच्छता के प्रति जागरूकता दिवस, समुदाय के बीच स्वच्छता अभियान, पांच स्कूलों में हरियाली लाने के कार्यक्रम करवाए गए है। छह और सात सितंबर को स्वच्छता अभियान में भागीदारी। स्कूल में स्वच्छता के लिए स्लोगन, कविता, निबंध, पत्र लेखन आदि प्रतियोगिता करवाई जाएगी। आठ सितंबर हाथ धोने और पानी की बचत पर जागरूक किया जाएगा। नौ और दस सितंबर कोखुद की स्वच्छता का ख्याल। इसके तहत छात्रों को नाखून की सफाई, साफ पानी पीना, साफ कपड़े पहनना आदि के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 और 12 सितंबर को स्वच्छता पर स्कूल में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 13 और 14 सितंबर कोस्वच्छता पर प्लान। स्कूल परिसर में स्वच्छता पर योजना बनाकर उसे कार्य रूप देना। 15 सितंबर को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed