{"_id":"61892dbf30464b45b73573f6","slug":"classes-started-after-one-and-a-half-year-in-colleges-of-jammu-only-thirty-percent-students-reached-on-the-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जम्मू के कॉलेजों में डेढ़ साल बाद शुरू हुई कक्षाएं, पहले दिन तीस फीसदी छात्र ही पहुंचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जम्मू के कॉलेजों में डेढ़ साल बाद शुरू हुई कक्षाएं, पहले दिन तीस फीसदी छात्र ही पहुंचे
Mon, 08 Nov 2021 07:33 PM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 08 Nov 2021 07:33 PM IST
सार
जम्मू विश्वविद्यालय कोरोना की स्थिति को देखते हुए ऑड-ईवन रोल नंबर के साथ कक्षाओं में 50 फीसदी छात्रों को ही दे रहा अनुमति। क्लस्टर यूनिवर्सिटी के पांचों कॉलेजों में तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थी कक्षाओं में पहुंचे।
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय में पहुंचे छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में डेढ़ साल के लंबे इंतजार के बाद सोमवार से जम्मू क्लस्टर युनिवर्सिटी के अधीन आने वाले पांच डिग्री कॉलेजों में ऑफलाइन शैक्षणिक गतिविधियों शुरू हुईं। पहले दिन तीस फीसदी विद्यार्थी ही पहुंचे। तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हुई हैं। पचास फीसदी क्षमता और ऑड-ईवन रोल नंबर के आधार उन्हें ऑफलाइन क्लासेज में आने की अनुमति मिल रही है।
विज्ञापन
क्लस्टर यूनिविर्सटी के अधीन जीजीएम साइंस कॉलेज, गवर्नमेंट वुमन कॉलेज गांधीनगर, एमएएम कॉलेज, एसपीएमआर और गवर्नमेंट कॉलेज आफ एजूकेशन में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हुईं। लंबे समय के बाद ऑफलाइन क्लासेज शुरू होने पर छात्रों ने खुशी जताई। छात्र तनमय ने कहा कि ऑफलाइन क्लासेज की तुलना ऑनलाइन से नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
ऑफलाइन मोड पर पढ़ाई शुरू होने से लाभ होगा और पाठ्यक्रम को तैयार करने में मदद मिलेगी। इसी तरह अन्य विद्यार्थियों ने कहा कि कॉलेज कैंपस में पढ़ने का अनुभव अलग होता है। ऑनलाइन क्लासेज में विषय को समझने में कुछ दिक्कतें आ रही थीं। अब हम अपने संदेह को दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन
कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट और मास्क के साथ ही प्रवेश
कैंप में प्रवेश के साथ क्लास में कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट देखा जा रहा है। फेस मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन भी करवाया जा रहा है। जीजीएम साइंस कॉलेज के प्रिंसिपल रीवेंद्र कुमार टिक्कू ने कहा कि पहले दिन कॉलेज में छात्रों की संख्या कमी थी, लेकिन अब संख्या में वृद्धि होगी। कोविड एसओपी के तहत ऑफलाइन क्लासेज शुरू करवाई जा रही हैं।