{"_id":"584158da4f1c1be665de7aa8","slug":"classes-resumed-in-nit-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIT श्रीनगर में कक्षाएं हुई बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIT श्रीनगर में कक्षाएं हुई बहाल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 02 Dec 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
NIT Srinagar
- फोटो : File Photo
नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) श्रीनगर में बीटेक पहले सेमेस्टर की कक्षाओं के साथ अन्य अकादमिक व्यवस्थाएं बहाल की गई हैं। एनआईटी के निदेशक प्रो. एआर डार ने राज्यपाल एनएन वोहरा को यह जानकारी देते हुए बताया कि अन्य सेमेस्टरों पर भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
एनआईटी रिपोर्ट में पीएचडी और एम टेक कक्षाओं को सामान्य तौर पर शुरू किया गया है। बीटेक 7वें सेमेस्टर को आगामी 15 दिसंबर, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर को पहली जनवरी को शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
कश्मीर हिंसा के चलते प्रभावित हुए अकादमिक सेशन को पटरी पर लाने के लिए सर्दियों की छुट्टियों को रद्द किया गया है। इसके अलावा पांच के बजाय छह दिन का कार्यकाल करके व्यवस्थाओं को सामान्य बनाया जा रहा है।
विज्ञापन