फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Class X student was developed Android Radio App

कश्मीर में दसवीं के छात्र ने तैयार किया एंड्रायड रेडियो एप्प

Fri, 01 Apr 2016 11:19 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 01 Apr 2016 11:19 AM IST
विज्ञापन
Class X student was developed Android Radio App
हाई स्कूल का छात्र उमर निस्सार - फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले का त्राल इलाका जो आतंकियों का गढ़ माना जाता है और आए दिन घटनाओं के लिए सुर्खियों में रहता है, आज किसी और कारण से पहचान बनाने लगा है। इस बार यह इलाका आतंकी घटना नहीं, बल्कि उससे अलग गौरवान्वित करने वाली वजह से बन रही। इसका श्रेय दसवीं के छात्र को जाता है, जिसने एंड्रायड रेडियो एप्प तैयार की है।
विज्ञापन


त्राल के सरकारी हाई स्कूल का छात्र उमर निस्सार (15 वर्ष) ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो बड़े बड़े कंप्यूटर प्रोग्रामर भी कई बार सफलतापूर्वक नहीं कर पाते हैं। खास बात यह कि इस छात्र ने बिना किसी प्रोफेशनल ट्रेनिंग यह कमाल कर दिखाया है। उमर की मानें, तो उसके इलाके में कई बार प्रदर्शनों, आतंकी गतिविधियों आदि के बावजूद वह स्कूल जाता रहा।
विज्ञापन


उसने बताया कि यू-ट्यूब आदि का प्रयोग कर यह एंड्रायड रेडियो एप्प बनाने के लिए प्रोग्रामिंग और कोडिंग खुद सीखी। और करीब आठ महीनों की कड़ी मशक्कत के बाद वह अपना सपना साकार करने में कामयाब हुआ। जिसका नाम दिया पन्नुन एफएम इंटरनेशनल। उमर के अनुसार पन्नुन  का कश्मीरी शब्द है, जिसका मतलब होता है अपना। यह नाम इसलिए चुना, क्योंकि यहां के युवाओं और कश्मीरी संस्कृति को बढ़ावा देना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उमर ने कहा कि यह एप्प गुगल प्ले स्टोर पर से डाउनलोड की जा सकती है। इसकी अपनी एक वेबसाइट www.pannunfm.in भी है। उसके अनुसार यह यहां के युवाओं के लिए प्रेरणा के तौर पर साबित हो सकती है। फिलहाल इस एफएम पर दैनिक जीवन से संबंधित कार्यक्रमों के अलावा स्कूली छात्रों की समस्याओं से जुड़े कार्यक्रम आदि पेश किए जाते हैं।


उमर के पिता ट्रैक्टर चालक हैं। रोज़ी रोटी चलाने के लिए उनके पास सेब का एक बगीचा भी है। ब्रॉड कास्ट जर्नलिस्ट बनने का सपना रखने वाला उमर अभी आर्थिक दिक्कतों के चलते आधुनिक तकनीक वाले कंप्यूटर नहीं ला पाया है। लेकिन, उसे उम्मीद है कि भविष्य में वह एक अच्छा स्टूडियो बनाएगा, जहां से उसके सपनों को पंख लगेंगे और परवाज भरेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed