फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CLASHES IN KASHMIR VALLEY ON MONDAY

कश्मीर: श्रीनगर के कई इलाकों में तनाव, तत्काल प्रभाव से बंद की इंटरनेट सेवाएं

Mon, 17 Apr 2017 04:44 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 17 Apr 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
CLASHES IN KASHMIR VALLEY ON MONDAY
कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो

कश्मीर में सोमवार को भी तनाव का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर के बटमालू इलाके में हिंसक प्रदर्शन किए गए हैं। इस दौरान बटमालू के रेक चौक इलाके में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई है। श्रीनगर के कई इलाकों में तनाव के चलते तत्काल प्रभाव से इंटरनेट की सेवाएं बंद करवा दी गई हैं।

विज्ञापन


सोमवार को सुबह बटमालू के रेक इलाके में कुछ स्थानीय युवकों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान इस भीड़ के लोगों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया जिसके बाद हालात काबू में करने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे और हवाई फायरिंग की है। 

विज्ञापन


कश्मीर में सोमवार सुबह से लगातार तनाव का माहौल बरकरार है। घाटी में इस स्थिति को देखते हुए कई इलाकों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इस क्रम में श्रीनगर समेत कई अन्य जिलों में भी सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर में छात्रों का प्रदर्शन

CLASHES IN KASHMIR VALLEY ON MONDAY
कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो

वहीं श्रीनगर में मौलाना आजाद रोड इलाके में स्थानीय छात्रों के द्वारा पुलवामा में शनिवार को हुई घटना के विरोध में प्रदर्शन किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक स्थानीय एस पी कालेज के कुछ छात्रों ने सोमवार को श्रीनगर में हिंसक प्रदर्शन किया है।

इस प्रदर्शन के दौरान उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। इस दौरान छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक स्थानीय पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed