फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   clashes in kashmir valley continued on MOnday

कश्मीर के कई इलाकों में भारी बवाल के बाद तनाव, घाटी में इंटरनेट सेवा पर रोक

Wed, 19 Apr 2017 08:07 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 19 Apr 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
clashes in kashmir valley continued on MOnday
घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो

घाटी में हिंसा का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है। 9 अप्रैल को श्रीनगर उपचुनाव के दौरान हुई हिंसा में सुरक्षाबलों के साथ झड़प के चलते घायल हुए गांदरबल जिले के एक युवक की बुधवार को मौत हो गई। बरूसा के रहने वाले मजदूरी करने वाले युवक मुजफ्फर अहमद मीर की मौत की खबर फैलते ही बुधवार को एक बार फिर हिंसा भड़क गई।

विज्ञापन


इससे बरूसा और इसके आसपास के इलाकों में पूरी तरह से बंद रहा। 9 अप्रैल को सुरक्षाबलों की फायरिंग में वह घायल हुआ था। मंगलवार देर रात सौरा अस्पताल में उसकी मौत हुई। जानकारी के अनुसार युवक की मौत की खबर आते ही दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। कुछ युवाओं ने सड़कों पर आकर वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने हाईवे पर वाहनों की मूवमेंट रोक दी। कुछ ही देर बाद पूरा इलाका खाली हो गया। 
विज्ञापन


वहीं श्रीनगर-बारामुला हाइवे पर पलहालन और डेलीना में विद्यार्थियों और पुलिस में जमकर बवाल हुआ। विद्यार्थियों को प्रदर्शन से खदेड़ने के विरोध में विद्यार्थी पुलिस पर भड़क उठे। डेलीना हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने पुलवामा के डिग्री कालेज के विद्यार्थियों के घायल होने पर प्रदर्शन किया। कक्षाओं का बहिष्कार करने के बाद प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुलिस ने जबरन हटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने पुलिस पर किया पथराव

clashes in kashmir valley continued on MOnday
सुरक्षाबलों पर पथराव करते युवक - फोटो : File Photo

वहीं पलहालन स्कूल के विद्यार्थियों ने हाईवे को ब्लाक कर दिया। इनको भी पुलिस ने जबरन खदेड़ा। गुस्साए विद्यार्थियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। दरअसल, कुछ दिन पहले पुलवामा के डिग्री कालेज के विद्यार्थियों ने पुलिस पर पथराव किया था। इसके बाद हुए बवाल में 50 विद्यार्थी घायल हो गए थे। इन्हीं विद्यार्थियों के समर्थन में दोनों स्कूल के विद्यार्थी सड़क पर आकर प्रदर्शन करने लगे।  

जिला प्रशासन ने कंगन और गांदरबल के डिग्री कालेज को अगले दो दिन के लिए बंद कर दिया है। प्रशासन ने पुलवामा कालेज की घटना का हवाला देकर यह निर्णय लिया। बांदीपोरा श्रीनगर रोड पर भी स्कूल के विद्यार्थियों ने सड़क पर आकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। यहां भी सुरक्षाबलों और विद्यार्थियों में झड़प हुई। 

घाटी में इंटरनेट सेवा ठप

clashes in kashmir valley continued on MOnday
घाटी में इंटरनेट सेवा ठप - फोटो : Demo Photo
घाटी में हालात खराब रहने के चलते अभी इंटरनेट और ब्राडबैंड सेवा को बहाल नहीं किया गया है। स्कूलों और कालेज के विद्यार्थियों की ओर से किए जा प्रदर्शन और पथराव को ध्यान में रखते हुए सरकार के निर्देश पर मंडलायुक्त ने 20 और 21 अप्रैल को भी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed