फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police beaten by protesters

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को जमकर पीटा

Fri, 15 Jan 2016 01:02 AM IST
Updated Fri, 15 Jan 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Police beaten by protesters

बडगाम जिले के हुमहुमा क्षेत्र में लापता युवक की लाश मिलने पर हंगामा मच गया। गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। प्रशासन ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हुमहुमा के रेलवे ट्रैक के पास वीरवार सुबह लोगों ने एक लाश देखी, जिसके शरीर पर चोटें थीं। इसके बाद लोग सड़क पर उतर आए और नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


जैसे ही यह खबर फैली तो बड़ी संख्या में लोग पीर बाग इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। वह आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनका‌‌र‌ियों पर पुल‌िस ने जमकर भांजी ला‌ठ‌ियां

Police beaten by protesters
कुछ देर बाद लोग भड़क गए और मुख्यालय पर पत्थर बरसाने लगे। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख पहले तो पुलिस ने लाठियां भांजी। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिसकर्मियों पर भीड़ ने हमला कर दिया।

बेकाबू भीड़ ने पुलिसकर्मियों को जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागने शुरू कर दिए। इन सबके बाद भी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा था।

इस सबके चलते श्रीनगर-अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जाने वाले और वहां से आने वाले यात्रियों के अलावा स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। मृतक ओवैस बशीर मलिक पीर बाग का रहने वाला था। वह पालीटेक्निक का छात्र बताया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed