{"_id":"5bea85a3b80cc3b0376429615d3c5273","slug":"clashes-broke-between-protester-and-police-during-protests-in-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद की नमाज़ के बाद श्रीनगर में बवाल, 3 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद की नमाज़ के बाद श्रीनगर में बवाल, 3 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर।
Updated Mon, 06 Oct 2014 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद की नमाज के बाद श्रीनगर के लाल चौक में कश्मीरी युवकों ने सीआरपीएफ और पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। दरअसल बाढ़ से प्रभावित व्यापारियों ने इस बार लाल चौक में ईद की नमाज अता करने का ऐलान किया था।
विज्ञापन
लेकिन व्यापारियों की इस आह्वान के चलते सीआरपीएफ ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया था। जिसके चलते इस पूरे इलाके में तनाव फैल गया। जिसके चलते सरक्षा बलों ने जेकेएलएफ के चेयरमैन मोहम्मद यासिन मलिक को घर में नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
इस घटना के फलस्वरुप स्थानीय युवकों ईद की नमाज के बाद ने सीआरपीएफ के जवानों पर पत्थरबाजी शुरु कर दी। ईदगाह इलाके में सीआरपीएफ ने जवाबी कारवाई करते हुए उत्पाती भीड़ पर आंसू गैस के गोले दागे। सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों की झड़प में तीन लोग के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
इस घटना का असर दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग इलाके में भी देखने को मिला। अनंतनाग क्षेत्र के जंगलातमंडी इलाके के अहली हदीत और हनफिया ईदगाहों में लोगों ने भी ईद की नमाज अता करने के बाद सीआरपीएफ के बंकर पर जमकर पत्थरबाजी की। पुलिस ने युवाओं को नियंत्रण में करने के लिए लाठीचार्ज करते हुए आंसू गैस गोले दागे।