{"_id":"591dd54e4f1c1b864bf24005","slug":"clashes-between-students-and-forces-in-kulgam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: कुलगाम में छात्र हिंसा में एक दर्जन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: कुलगाम में छात्र हिंसा में एक दर्जन जख्मी
amarujala.com- Written by: आशुतोष तिवारी
Updated Thu, 18 May 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
घाटी में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलगाम में वीरवार को एक बार फिर कालेज के विद्यार्थियों ने हिंसक प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन पर शिकंजा कसने के लिए आंसू गैस के गोले दागे, जिससे एक दर्जन के करीब विद्यार्थी जख्मी हो गए।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुलगाम डिग्री कालेज के करीब 250 विद्यार्थी रोष मार्च निकालने के लिए रोड पर निकले। पुलवामा डिग्री कालेज प्रकरण के विरोध में छात्र नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ छात्रों ने पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान छात्रों ने पुलिस अधिकारियों के आवास पर भी पत्थरबाजी की।
उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने पत्थरबाज छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे। इस हिंसक प्रदर्शन में 14 विद्यार्थियों के जख्मी होने की जानकारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हर दिन साउथ कश्मीर में विद्यार्थी प्रदर्शन कर रहे हैं और सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसा रहे हैं। घाटी के हालात में सुधार होता नहीं दिख रहा है। हालांकि अब कुछ कालेजों के ही विद्यार्थी प्रदर्शन कर रहे हैं।