फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   clashes between students and forces in kulgam

कश्मीर: कुलगाम में छात्र हिंसा में एक दर्जन जख्मी

Thu, 18 May 2017 10:40 PM IST
amarujala.com- Written by: आशुतोष तिवारी
amarujala.com- Written by: आशुतोष तिवारी Updated Thu, 18 May 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
 clashes between students and forces in kulgam
घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : File Photo
कुलगाम में वीरवार को एक बार फिर कालेज के विद्यार्थियों ने हिंसक प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन पर शिकंजा कसने के लिए आंसू गैस के गोले दागे, जिससे एक दर्जन के करीब विद्यार्थी जख्मी हो गए।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुलगाम डिग्री कालेज के करीब 250 विद्यार्थी रोष मार्च निकालने के लिए रोड पर निकले। पुलवामा डिग्री कालेज प्रकरण के विरोध में छात्र नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ छात्रों ने पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान छात्रों ने पुलिस अधिकारियों के आवास पर भी पत्थरबाजी की।
विज्ञापन


उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने पत्थरबाज छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे। इस हिंसक प्रदर्शन में 14 विद्यार्थियों के जख्मी होने की जानकारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हर दिन साउथ कश्मीर में विद्यार्थी प्रदर्शन कर रहे हैं और सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसा रहे हैं। घाटी के हालात में सुधार होता नहीं दिख रहा है। हालांकि अब कुछ कालेजों के ही विद्यार्थी प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed