{"_id":"e9de705dcc0694c34c018ec0028121ad","slug":"clash-over-hurriyat-leaders-detention-in-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद की नमाज के बाद श्रीनगर में बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद की नमाज के बाद श्रीनगर में बवाल
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 18 Jul 2015 12:26 PM IST
विज्ञापन
देश भर की तरह कश्मीर घाटी में भी मुसलमानो ने ईद की निमाज अता की। सबसे बड़ा इक्कठ ईदगाह और टीआरसी ग्राउंड में देखा गया जहाँ हज़ारो की संख्या में लोगों ने निमाज पड़ी। लेकिन जैसे ही निमाज ख़त्म हुई तो घाटी के विभिन इलाकों से प्रदर्शनों की खबरें मिलने लगी। दक्षिणी कश्मीर के त्राल, अनंतनाग, पुलवामा समेत उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला, सोपोर आदि इलाकों में भी प्रदर्शन हुए पुलिस और प्रदर्शनकारियों की भींच झड़पें भी हुई।
विज्ञापन
वहीँ सबसे उग्र प्रदर्शन श्रीनगर के ईदगाह में हुआ जहाँ सैंकड़ों युवा सड़कों पर उत्तर आए। वह पाकिस्तान और आज़ादी के हक़ में नारेबाजी कर रहे थे और साथ ही भारत विरोधी नारे भी लगाए गए। कईं नकाबपोश युवाओं द्वारा पाकिस्तान, आईएसआईएस और लश्कर के झंडे भी लहराए गए। इस बीच उन्होने सुरक्षाकर्मियों पर जमकर पत्थरबाजी की। वहीँ सुरक्षाबल के जवानो द्वारा भी जमकर आंसू गैस के गोले दागे गए।
विज्ञापन
गौरतलब है की कट्टरपंथी हुर्रियत नेता और हुर्रियत (ग) के अध्यक्ष सईद अली शाह गिलानी द्वारा निमाज के बाद लोगों से प्रदर्शन करने की अपील की गई थी। वहीँ इसको ध्यान में रखते हुए सईद अली शाह गिलानी, मोहम्मद यासीन मलिक, मीरवाइज मोलवी उमर फारूक समेत अन्य लघभग सभी अलगाववादी नेताओं को नज़रबंद किया गया था। आखरी खबरें मिलने तक घाटी के विभिन इलाकों में तनाव बरकरार था।
विज्ञापन