{"_id":"57a22da44f1c1bb5602b89ae","slug":"clash-between-two-groups-in-jammmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में चलीं गोलियां, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में चलीं गोलियां, दो लोग घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
दो गुटों में झड़प
- फोटो : Demo Pic.
छंब विधानसभा क्षेत्र के परगवाल में बुधवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे दो गुटों में जमीन के विवाद के चलते झड़प हो गई।
झड़प के दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बचन लाल और राजेश कुमार निवासी नई बस्ती बेला जमाना को गंभीर रूप से घायल अवस्था में परगवाल पीएचसी से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीडीपी नेता राजेंद्र सिंह मन्हास, राम प्रसाद पीएसओ पीडीपी नेता, मुकेश कुमार, बबलू कुमार, अश्वनी कुमार ड्राइवर पीडीपी नेता को हिरासत में लिया है।
एसडीपीओ अखनूर ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया।
गौरतलब है कि परगवाल के गांव नई बस्ती बेला जमाना तथा भलवाल मोलु गांव के दो परिवारों में जमीन का विवाद चल रहा है। बुधवार शाम एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला बोल दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।