फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   clash between protesters and police in sopore

सोपोर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भिड़ंत

Thu, 18 Jun 2015 10:08 AM IST
Updated Thu, 18 Jun 2015 10:08 AM IST
विज्ञापन
clash between protesters and police in sopore

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में पिछले कई हफ्तों से लगातार एक के बाद एक हो रही स्थानीय लोगों की हत्याओं को लेकर हुर्रियत (ग) के अध्यक्ष और कट्टरपंथी अलगावादी नेता सैयद अली शाह गिलानी द्वारा बंद का आह्वान किया गया।

विज्ञापन


इस बंद का समर्थन लगभग अन्य सभी अलगावादी दलों द्वारा किया गया। बंद का अच्छा खासा असर श्रीनगर समेत घाटी के अन्य इलाकों में देखने को मिला।

इस बंद के दौरान लगभग सभी संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई थी ताकि सोपोर में किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।

इस बंद का असर पूरी तरह से आम जिंदगी पर पड़ा। घाटी में सभी दुकानें, कारोबारी इदारे और शिक्षण संस्थान बंद रहे और सड़कों से भी यातायात गायब रहा।

वहीं, सरकारी दफ्तरों आदि में भी हाजिरी काफी कम रही। घाटी के अधिकतर इलाकों में शांतिपूर्वक माहौल देखने को मिला वहीं, उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सुबह से ही पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत देखने को मिली।
विज्ञापन

पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शनकारियों ने पत्थर बरसाए

clash between protesters and police in sopore

जानकारी के अनुसार सोपोर के मुख्य चौक और पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शनकारियों द्वारा सुरक्षाबलों के जवानों पर पत्थर बरसाए जिन्हें नियंत्रण में करने के लिए पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले भी दागे गए।  

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दिन भर स्थिति काबू में ही रही लेकिन शाम के समय प्रदर्शनकारियों द्वारा सोपोर पुलिस थाने पर पत्थर बरसाए।

गौरतलब है कि पिछले करीब तीन हफ्तों के भीतर 2 पूर्व आतंकियों सहित 4 स्थानीय लोगों को मौत के घाट उतारा गया। जहां एक ओर अलगावादी इसे भारतीय एजेंसियों का कारनामा बता रही है।

वहीं, पुलिस इसके पीछे आतंकी संगठन हिज्ब से अलग हुए कुछ आतंकियों का हाथ बताते हुए जल्द इस पर से पर्दा हटाने का दावा भी कर रही है। फिलहाल शुक्रवार को इसी सिलसिले में अलगावादियों द्वारा सोपोर चलो का भी आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed