फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   clash between customer and shopkeeper in poonch

J&K: ग्राहक-दुकानदार के झगड़े ने लिया सांप्रदायिक रंग

Wed, 10 Aug 2016 11:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ Updated Wed, 10 Aug 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
clash between customer and shopkeeper in poonch
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

पुंछ नगर में आईएसआईएस के धमकी भरे पोस्टर चिपकाए जाने के एक दिन बाद चौक बाजार में मंगलवार को एक ग्राहक और दुकानदार के झगड़े ने सांप्रदायिक रंग ले लिया। इससे दिन भर तनाव बना रहा। समुदाय विशेष के लोगों ने देश विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


हालांकि तनाव को खत्म करने के लिए पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दुकानदार पुत्र एवं पिता को सलाखों के पीछे डाल दिया। इसके बावजूद समुदाय विशेष के लोग परेड पार्क क्षेत्र में देर शाम साढ़े छह बजे तक प्रदर्शन करते हुए मुख्य बाजार में जुलूस निकाल कर बाजार बंद करवाने की जिद पर अड़े रहे। 
विज्ञापन


इस दौरान परेड क्षेत्र में लगे बूढ़ा अमरनाथ यात्रा और भाजपा के पोस्टर तक फाड़ डाले। दूसरी तरफ  मुख्य बाजार में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग मोर्चा संभाले रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देश विरोधी नारे लगाए, बूढ़ा अमरनाथ यात्रा और भाजपा के पोस्टर फाड़े

clash between customer and shopkeeper in poonch

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे नगर के चौक बाजार स्थित एक घड़ी व मोबाइल की दुकान से दो दिन पूर्व घड़ी लेकर गए समुदाय विशेष के एक धार्मिक शिक्षक और दुकानदार के बीच घड़ी में खराबी की बात को लेकर पहले कहा सुनी हुई। बाद में दोनों में मारपीट हो गई, जिसमें ग्राहक के कपड़े फट गए। इस बीच अन्य दुकानदारों और राहगीरों ने बीचबचाव कर झगड़ा शांत करवाया। 

तभी सूचना पाकर पुंछ के थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुकानदार को पूछताछ के लिए पिता सहित थाने बुलाया। करीब आधे घंटे के बाद धार्मिक शिक्षक के साथ मारपीट को लेकर समुदाय विशेष के सैकड़ों लोग परेड पार्क के बाहर एकत्र हो गए और सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। इस बीच पीडि़त ग्राहक को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के कुछ ही समय बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। 

इसकी जानकारी होते ही प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ने लगी और वह बाजार बंद करवाने के लिए परेड बाजार पहुंचे। यहां पर प्रदर्शन देखते हुए लोगों ने दुकानें बंद कर दी। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ  धारा 302, 342, 322, 384 और 147 में मामला दर्ज कर लिया। 

थाना प्रभारी के एफ आईआर की कापी दिखाने के बाद भी प्रदर्शनकारी मुख्य बाजार में जुलूस निकालने की जिद पर अड़े रहे। यहां पहुंचे समुदाय विशेष के कुछ अन्य धार्मिक शिक्षकों एवं नेताओं ने बुधवार को पुंछ बंद का एलान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed