फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   clash between bhinderawale supporters and police in Jammu

भिंडरावाला: पुलिस की गोली से युवक की मौत, कर्फ्यू

Fri, 05 Jun 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 05 Jun 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
clash between bhinderawale supporters and police in Jammu

भिंडरावाले के पोस्टर पर बुधवार से शुरू हुआ बवाल वीरवार को जानलेवा हिंसा में तब्दील हो गया। पोस्टर हटाने के विरोध में जम्मू विमान तल के पास रानीबाग इलाके में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों और पुलिस में जमकर टकराव हुआ। पुलिस की गोली से एक युवक की मौत हो गई। दोनों पक्षों के दर्जनों लोग जख्मी हैं। मीरां साहिब और सतवारी थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया।

विज्ञापन


सुबह तक कुछ और स्थानों पर भी कर्फ्यू लगाया जा सकता है। घटना की दांडिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घटना के विरोध में रियासत के कई इलाकों में प्रदर्शन शुरू हो गए। कठुआ से लेकर राजबाग तक नेशनल हाईवे को तीन स्थानों पर जाम किया गया। कठुआ के राजबाग चौक, लच्छीपुर मोड़ और हटली मोड़ पर हाईवे जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि उन्हें जानबूझ कर उकसाया जा रहा है। हालात तनावपूर्ण हैं। रात में एयरपोर्ट रोड सहित कई अन्य इलाकों में सेना ने फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद और उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने युवक की मौत दुख व्यक्त करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष सांसद जुगल किशोर की अध्यक्षता में आपात बैठक बुलाकर पुलिस-सिख झड़पों पर गहरी चिंता जताई और न्यायिक जांच की मांग की। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविन्द्र शर्मा ने भी उच्च स्तरीय जांच की मांग की। देर रात प्रशासन, पुलिस और सिख समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत का भी कोई खास नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टर पर भड़की हिंसा में जमकर पथराव हुआ। पुलिस ने प्रदर्शनकारियोें को तितर-बितर करने के लिए पहले आंसू गैस के गोले छोड़े। फिर हवाई फायरिंग की। दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़ हुई। कई वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गए। पानी की बौछार करने वाले पुलिस वाहन के शीशे तोड़ दिए गए। आसपास के घर भी अछूते नहीं रहे। कई घरों के दरवाजे-खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

सतवारी एयरपोर्ट से आरएस पुरा जाने वाली सड़क को बंद कर दिया गया। पुलिस की गोली से जान गंवाने वाले जगजीत सिंह चोहाला इलाके के रहने वाले थे। उनकी आंख के पास गोली लगी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। दो पुलिस कर्मियों सहित पांच घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया गया।

बीती शाम पुलिस द्वारा जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर वाला पोस्टर हटाने से उठा विवाद थम गया सा लगा था। वीरवार की सुबह पोस्टर फिर उतार लिए जाने से फिर विवाद खड़ा हो गया। एहतियात के तौर पर सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पानी की बौछार और आंसू गैस छोड़ने वाले वाहन भी बुला लिए गए। दोपहर होते-होते माहौल तनावपूर्ण हो गया। सिख प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर रास्ता बंद कर दिया।

इस दौरान स्टेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन त्रिलोचन सिंह वजीर भी मौके पर पहुंच गए। पूर्व मंत्री रमण भल्ला भी पहुंचे, लेकिन डीसी ने उन्हें वहां ठहरने नहीं दिया। करीब पौने तीन बजे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े पर प्रदर्शनकारियों की एक न चली। देर तक हिंसक झड़प होती रही। पुलिस ने रिहायशी इलाकों में भी उस ओर आंसू गैस के गोले छोड़े, जिधर से पथराव किया जा रहा था। प्रदर्शनकारी पीछे हटने की बजाय पुलिस से भिड़ते रहे।


स्थिति अनियंत्रित देख पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को गोली लगी। हालात अभी भी बेहद तनावपूर्ण हैं।

कानून-व्यवस्था नहीं बिगड़ने देंगे : निर्मल सिंह
उप मुख्यमंत्री, डॉ निर्मल सिंह ने कहा कि झड़पों में युवक की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार कानून, व्यवस्था को बिगड़ने नहीं देगी। पुलिस की सूचना के अनुसार हिंसक प्रदर्शन में आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी। हालात को सुधारने के लिए प्रभावित इलाकों मेें कर्फ्यू और धारा 144 लागू की गई है। पुलिस के भी लोग घायल हुए हैं और सिख प्रदर्शनकारी भी। हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed