फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   civic animities

धूलभरी आंधी से हुई परेशानी

विज्ञापन
civic animities
आरएस पुरा। वीरवार दोपहर धुल भरी आंधी आने से ऐसा लगा जैसे किसी तूफान ने दस्तक दी है। मगर थोड़ी देर के बाद मौसम सामान्य हो गया। धुल भरी आंधी आने पर दुकानदार अपनी दुकानों का समान समेटते हुए दिखे। घरों के बाहर लोग समान समेटते दिखे। इस समय खेतों में खड़ी गेहूं की फसल लगभग पककर तैयार है और अगर तेज हवा अधिक समय तक चलती तो गेहूं को भी नुकसान होता। किसान रौशन लाल का कहना है कि अकसर इन दिनों आंधी की संभावना होती है। जिस प्रकार धूल भरी आंधी चली उससे किसानों सहित सभी को दिक्कत का सामना करना पड़ता। दुकानदार विक्रम संधू ने बताया कि सुबह से ही काफी गर्मी थी, मगर शाम ढलने पर गर्मी से काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि धूल भरी आंधी के चलते जरूर परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना
सांबा। दिनभर गर्मी से पसीने छूट रहे थे, मगर शाम ढलते ही तेज हवाएं चलने व शाम को हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। तेज हवाएं चलने से कई क्षेत्रों में बिजली भी गुल रही। बिजली की पुरानी तारें टूटने से समस्या हुई। उधर किसान गेहूं की कटाई में जुटे थे, इसी बीच बूंदाबांदी ने कटाई का काम भी रोक दिया। बारिश से गर्मी से राहत जरूर मिली है।
विज्ञापन

शाम आंधी आने पर मिली गर्मी से राहत
अरनिया। चालू माह में लगातार तापमान में हो रही बढ़ोतरी से वीरवार शाम को राहत मिली। दिनभर की गर्मी व उमस के बाद अचानक आंधी आने से राहत मिली। बारिश के भी आसार लगने लगे थे। मगर धूलभरी आंधी से बारिश से छुटकारा मिल गया। वहीं गेहूं के खेतों से गुजरने वाले बिजली की तारों को लेकर चिंता जरूर सताने लगी थी। फसल को आग से बचाने के लिए बिजली विभाग ने आपूर्ति को बंद कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed