फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   civic animities

ट्यूबवेल खराब होने से किसानों को परेशानी

विज्ञापन
civic animities
आरएस पुरा। जिंदड मेहलू में किसानों को सिंचाई के लिए लगा ट्यूबवेल काफी समय से खराब है। जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान रामलाल, गारराम, सरदारी लाल, जीतराज, सुखदेव राज का कहना है कि पांच गांव के किसानों की फसल इस ट्यूबवेल के कारण प्रभावित हो रही है। हालत यह है कि किसानों की फसलें सूखने के कगार पर है और विभाग गहरी नींद में है।
विज्ञापन

कई बार विभाग के एईई को अवगत करवाया गया मगर इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। किसानों का कहना है कि ट्यूबवेल से जिंद्ड मेहलू, बाला चक, रठाना, नानक चक, कैंप गांव के किसानों को सिंचाई का लाभ मिलता है। किसानों का कहना है कि उनके पास सिंचाई के लिए ट्यूबवेल ही एकमात्र साधन है। गर्मी की शुरुआत होने के साथ फसलों को पानी की जरूरत होती है। उनकी फसलों को नुकसान हो रहा है। किसानों ने मांग करते हुआ कहा कि विभाग को किसानों कि सिंचाई समस्या को देखते हुए जल्द ट्यूबवेल ठीक कराना चाहिए। इस संबंध में संबंधित ट्यूबवेल सिंचाई विभाग एईई नरेश गुप्ता ने बताया कि विभाग तक शिकायत पहुंचा चुके हैं। साल का सत्र समाप्त होने के कारण इसके काम में कुछ देरी हो रही है। कुछ दिनों के भीतर ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed