{"_id":"611ec2138ebc3e7a2b18bf0b","slug":"civic-animities-rspura-news-jmu241878852","type":"story","status":"publish","title_hn":"370 हटने पर क्रिश्चियन समुदाय को मिली स्थायी नागरिक की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
370 हटने पर क्रिश्चियन समुदाय को मिली स्थायी नागरिक की पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। अंबेडकर भवन में क्रिश्चियन कम्युनिटी की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सांसद जुगल किशोर शर्मा थे। इस मौके पर समुदाय के लोगों ने बताया कि किस तरह से अनुच्छेद 370 और 35ए उनके लिए अभिशाप था। इससे उनके अधिकारों का हनन होता रहा। किसी सरकार ने उन्हें तवज्जो नहीं दी।
क्रिश्चियन कम्युनिटी के लोगों द्वारा बताया गया कि अनुच्छेद 370 के कारण उनके बच्चों को पढ़ा लिखा होने के बावजूद नौकरियां नहीं मिलती थीं। बताया कि दलित समुदाय द्वारा किस तरह से जम्मू व कश्मीर की सेवा की गई है। इन सबके बावजूद उन्हें कई अधिकारों से महरूम रखा गया था। बताया कि भाजपा ने शुरू से ही अनुच्छेद 370 को हटाने की बात कही थी। दो साल पहले अपनी बात को पूरा कर दिखाया। अब उन्हें भी समाज में बाकी लोगों की तरह अधिकार प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 हटाने के बाद उन्हें भी जम्मू-कश्मीर में स्थायी नागरिक की पहचान मिली।
मुख्यअतिथि एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि भाजपा आज तक गरीब लोगों की लड़ाई लड़ रही है। इस मौके पर उन्होंने भाजपा की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 का शुरू से ही संसद में विरोध होता रहा है। जैसे ही भाजपा दूसरी बार सरकार में आई अनुच्छेद 370 को हटा दिया। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में भी भाजपा सरकार द्वारा हर गरीब को सुविधा मुहैया करवाई गई। कार्यक्रम के बाद आयोजकों को पगड़ी पहनाकर सांसद जुगल किशोर शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा नेता असीम गुप्ता, सांबा जिला प्रधान अमर सिंह, जिला परिषद सदस्य आशारानी, शिल्पा दुबे, म्यूनिसिपल कमेटी बाड़ी ब्राह्मणा के चेयरमैन पूर्णचंद, वरिष्ठ भाजपा नेता जयराम शर्मा, बाड़ी ब्राह्मणा ब्लॉक के भाजपा के मंडल प्रधान अत्तरेश दत्ता और इलाके के पंच-सरपंच मौजूद रहे।