फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   civic animities

जिला प्रशासन शुरू करेगा प्रोजेक्ट इंसानियत

विज्ञापन
civic animities
उधमपुर। जिला प्रशासन उधमपुर शहर में जल्द प्रोजेक्ट इंसानियत शुरू करने जा रहा है। इसको लेकर डीसी इंदु कंवल चिब ने जिला अस्पताल का दौरा कर प्रोजेक्ट के लिए चयनित इमारत का निरीक्षण किया। इस प्रोजेक्ट के तहत लोगों को सस्ता खाना, निशुल्क किताबें व कपड़े उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब पांच बजे डीसी नगर परिषद चेयरमैन डा. जोगेश्वर गुप्ता, वाइस चेयरमैन सुरेंद्र सिंह खालसा, सीएमओ डा. केसी डोगरा, जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विजय रैना व रेड क्रास के पदाधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचीं। जहां उन्होंने प्रोजेक्ट इंसानियत के लिए चयन की गई इमारत को देखा और व्यवस्था को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की। प्रोजेक्ट इंसानियत के तहत जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीज व उनके तीमारदारों को संस्था खाना उपलब्ध कराएगी। खाने की सुविधा न होने के कारण अक्सर मरीजों के तीमारदारों को बहुत पैसा खर्च करना पड़ता है। इसके साथ किताबें व कपड़े भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि प्रोजेक्ट इंसानियत एक ब्रांड है और इस ब्रांड को जल्द ही उधमपुर में शुरू किया जाएगा। इसके लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। जहां लोगों को सस्ता खाना मिलेगा। इसके साथ 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें एक वर्ष के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ कपड़े उपलब्ध कराए जाएंगे। उनकी लोगों से अपील है कि अपने घरों में रखी किताबों को इस स्थान पर दें और फिर इन किताबों को जरूरतमंद किशोरों व युवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ शहरवासी अपने पुराने कपड़े भी उक्त स्थान पर दे सकते हैं। कपड़ों को लेकर एक शर्त यह रहेगी कि किसी से भी गंदे व फटे हुए कपड़े नहीं लिए जाएंगे। अगर कोई फटे और गंदे पकड़े देगा तो उनको लौटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed