फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   civic animities

Jammu News: स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वालो को किया याद

विज्ञापन
civic animities
जम्मू। गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वुमेन भगवती नगर ने माई कॉलेज माई प्राइड पहल के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह पर बनी डॉक्यूमेंट्री में उनके जीवन की घटनाओं और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को दिखाया गया। बीकॉम 5वें सेमेस्टर की छात्रा धारा कौल ने भीकाजी कामा, पीर अली खान, कैप्टन अमरिंदर सिंह, लक्ष्मी सहगल जैसे गुमनाम नायकों के बारे में बताया। कार्यक्रम के समापन सत्र में संगोष्ठी हुई, जिसमें 11 छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मीरू अबरोल ने कहा कि हम कुछ ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों को भूल गए हैं जो निर्विवाद रूप से अन्य महान और लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानियों की तरह ही महत्वपूर्ण हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

आपदाओं के दौरान बचाव के उपाय बताए
जम्मू। सिविल डिफेंस जम्मू ने एनसीसी कैंप नगरोटा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम सिविल डिफेंस जम्मू की उप अधीक्षक अनीता पवार की देखरेख में हुआ। इस दौरान नागरिक सुरक्षा विशेषज्ञ द्वारा प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर, अग्निशमन और अन्य आपातकालीन बचाव विधियों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और स्टाफ सदस्यों को प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदा के दौरान बचाव उपायों के संबंध में जागरूक करना था। एनसीसी कैंप नगरोटा के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में 183 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed