फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   civic animities

जलशक्ति अस्थायी कर्मियों की मांग को लेकर बनेगी कमेटी

विज्ञापन
civic animities
जम्मू। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों को स्थायी करने की मांग को लेकर एक कमेटी गठित होगी। यह कमेटी तय करेगी कि कर्मियों के लिए किस तरह की नीति बनाई जाए। यह कमेटी जो भी फैसला लेेगी, उसे उप राज्यपाल के समक्ष रखा जाएगा, ताकि वे इस पर फैसला ले सकें। बुधवार को मंडलायुक्त रमेश कुमार ने जलशक्ति विभाग के पदाधिकारियों और चीफ इंजीनियर के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में मंडलायुक्त ने कर्मियों से कहा कि एक कमेटी बनेगी। इसमें वित्त विभाग के आयुक्त सचिव, जलशक्ति के आयुक्त सचिव और जलशक्ति कर्मचारी फोरम के पदाधिकारी होंगे। इस बात पर जलशक्ति विभाग अस्थायी कर्मियों ने सहमति जताई है। फोरम के प्रवक्ता रवि हंस का कहना है कि वे लोग मंडलायुक्त के फैसले से सहमत हैं। दो से तीन दिन में यह कमेटी बन जाएगी। इसके बाद एक ब्लूप्रिंट तैयार किया जाएगा, जिसे उप राज्यपाल के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जलशक्ति कर्मी अपना यह प्रस्ताव रखेंगे
प्रवक्ता रवि हंस का कहना है कि कर्मचारियों को पहले से ही स्थायी करने की नीति बनाई गई है। जो अब तक अमल में नहीं लाई गई। इस नीति के तहत दो एसआरओ 64 और 520 को लागू करना था। एसआरओ 64 में 7 साल काम कर चुके कर्मियों को स्थायी करना और 520 एसआरओ में 10 साल काम पूरा कर चुके कर्मियों को स्थायी करने का प्रावधान है। वे चाहते हैं कि एसआरओ 64 लागू हो। यदि 520 हो तो इसमें संशोधन किया जाए। इसमें अभी टीए डीए का प्रावधान नहीं है। वे चाहते हैं कि इसको शामिल करें और संशोधित करके ही लागू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल जारी, लेकिन जलापूर्ति बाधित नहीं करेंगे
कर्मचारियों ने फैसला लिया है कि कमेटी बनने तक वे अपनी हड़ताल जारी ही रखेंगे। कमेटी बनने के बाद प्रस्ताव लेकर उप राज्यपाल के पास पहुंचने तक संघर्ष जारी रहेगा। फिलहाल हड़ताल जारी रहेगी। हालांकि जलापूर्ति बाधित नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed