फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   civic animities

रक्तदान से दें शहीदों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
civic animities
जम्मू। आप अपने देश प्रेम और देशभक्ति की भावना के साथ कारगिल विजय दिवस पर मंगलवार को रक्तदान करके कारगिल के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ जरूरतमंद मरीजों की सेवा कर सकते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जीएमसी के ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग में लगाए जा रहे इस शिविर में कोई भी वर्ग का रक्तदाता रक्तदान से पुण्य का भागी बन सकता है। जीएमसी के ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग के सहयोग से लगाया जा रहा यह शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में खून की उपलब्धता और मांग में भारी अंतर रहा है। इस अंतर की वजह से कई बार जरूरतमंद मरीज को खून की उपलब्धता नहीं हो पाती है। इस कमी को कुछ हद तक पूरा करने के लिए लगाए गए जा रहे इस शिविर में रक्तदाता रक्तदान करके दूसरों की सेवा में अपना योगदान दे सकते हैं। इस शिविर में सामाजिक संगठन, व्यापारिक संगठन, स्वयंसेवी, छात्र-छात्राएं, सरकारी विभागों के कर्मचारी, सुरक्षाबल, वकील आदि शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

जीएमसी की ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग की एचओडी डा. मीना सिद्दू का कहना है कि रक्तदान को लेकर मन में कोई भ्रांति नहीं होनी चाहिए। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। आपके द्वारा किया गया रक्तदान कई लोगों के जीवन को बचाने का काम करता है। रक्तदान करने से एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, सी, मलेरिया आदि बीमारियों का पता चलता है। रक्तदान के बाद मानव शरीर में चौबीस घंटे के भीतर खून की मात्रा पूरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान से पहले यह न करें
1. रक्तदान से पहले तंबाकू, सिगरेट जैसे नशीले पदार्थों का सेवन न करें
2. रक्तदान से पहले पर्याप्त आहार और तरल पदार्थ का सेवन करें
3. खाली पेट रक्तदान न करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed