{"_id":"625dcdcf0036a22c9d50dd07","slug":"civic-animities-jammu-city-news-jmu258074067","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान डंगा मोहल्ला में चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान डंगा मोहल्ला में चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन
जम्मू। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने सोमवार को नगरोटा में सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत स्वच्छ भारत अभियान का हनुमान डंगा मोहल्ला में आयोजन किया। सांसद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने घर के आसपास को साफ रखना चाहिए। भाजपा इस दिशा में राष्ट्र व्यापी सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है। उन्होंने कहा कि पंचायम गांव नगरोटा को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत उन्होंने अपनाया हुआ है और इस गांव में केंद्र प्रायोजित सभी योजनाओं को लागू करना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और संबंधित अधिकारियों को हल के निर्देश जारी किए। इस मौके पर नगरोटा के बीडीओ रमण, सरपंच किशोर कुमार, मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा के अलावा भाजपा नेता हेमराज, आशु शर्मा, गारू, सुभाष चंद्र, गणेश कुमार, सतिंद्र पाल गुप्ता, युवा मोर्चा के नेता तरुण सिंह, किशोर वर्मा आदि मौजूद रहे।