फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Regular operation of trains jammu: Special train will run from Delhi to Katra from September 29 to 2.

आज से ट्रेनों का नियमित परिचालन: दिल्ली से कटड़ा के लिए 29 सितंबर से दो तक चलेगी विशेष ट्रेन

Wed, 20 Sep 2023 06:06 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 20 Sep 2023 06:06 PM IST
सार

जम्मू रेलवे के वेस्ट केबिन की मरम्मत और कंदरोरी यार्ड में एफओबी, रेल लाइन दोहरीकरण और इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद बुधवार से ट्रेनों का नियमित परिचालन होगा।

विज्ञापन
Regular operation of trains jammu: Special train will run from Delhi to Katra from September 29 to 2.
ट्रेन (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू रेलवे के वेस्ट केबिन की मरम्मत और कंदरोरी यार्ड में एफओबी, रेल लाइन दोहरीकरण और इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद बुधवार से ट्रेनों का नियमित परिचालन होगा। मंगलवार को कंदरोरी यार्ड में ट्रैक की टेस्टिंग की गई। निर्माण कार्य के चलते जम्मू आने और जाने वाली 16 जोड़ी ट्रेनें पांच दिन से रद्द थी। अब आम लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


वहीं, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़भाड़ को देखते हुए यह फैसला लिया है। 29 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच ट्रेन दोनों ओर चार चक्कर लगाएगी।
विज्ञापन


04071 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल ट्रेन 29 सितंबर को नई दिल्ली से रात्रि 11ः30 बजे चलेगी और सुबह 11:25 पर कटड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा–नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन एक अक्टूबर को कटड़ा से शाम 6ः30 बजे चलेगी और सुबह 6:25 पर नई दिल्ली पहुंचेगी। 04081 नई दिल्ली-कटड़ा स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर को नई दिल्ली से रात्रि 11ः30 बजे चलेगी और अगले दिन 11:25 पर कटड़ा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी में 04082 ट्रेन कटड़ा से नई दिल्ली के लिए दो अक्टूबर को शाम 6ः30 बजे चलेगी और सुबह 6ः25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। एसी व सामान्य श्रेणी के डिब्बों की यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में दोनाें ओर से सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर (शहीद कैप्टन तुषार महाजन) स्टेशनों पर रुकेगी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed