{"_id":"56f81ac94f1c1bb54bf14fe3","slug":"cisf-is-not-deployed-on-27-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर सहित 27 हवाई अड्डों पर नहीं है सीआईएसएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर सहित 27 हवाई अड्डों पर नहीं है सीआईएसएफ
ब्यूरो, अमर उजाला/नई दिल्ली
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जवान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रसेल्स के जवेंटम हवाई अड्डे पर हुए आतंकी हमले के बाद दुनिया भर में हवाई अड्डों की सुरक्षा कड़ी करने की मांग की जा रही है। इस बीच, सुरक्षा एजेसियों की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि एयरपोर्ट सुरक्षा के मामले में भारत सुस्त है।
रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर हवाई अड्डे समेत 27 से भी ज्यादा हवाई अड्डों पर अब तक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसफ) तैनात नहीं किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक फंड की कमी के चलते यह स्थिति पिछले पांच साल से बनी हुई है।
हाल ही में सीआईएसएफ और सुरक्षा एजेंसियों ने यह रिपोर्ट तैयार की है। इसमें हवाई अड्डों की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए सुरक्षा को कड़ी करने का सुझाव दिया गया है। इसी साल की शुरुआत में आई रिपोर्ट में परिवहन, पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने आश्चर्य जताया था कि देश के आठ अतिसंवेदनशील व अन्य 19 हवाई अड्डों पर सीआईएसएफ तैनात नहीं की गई है।
विज्ञापन
दरअसल, सीआईएसएफ को हवाई सुरक्षा समूह के तहत तैयार किया गया है। इसमें तकरीबन 22 हजार कमांडो शामिल हैं। इस बल को सबसे पहले 2000 में हवाई अड्डे की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया था, जिसकी शुरुआत जयपुर हवाई अड्डे से की गई थी।