फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cinaini-nashri tunnel launch in june

चिनैनी-नासरी टनल का शुभारंभ जून महीने में

Sun, 08 Nov 2015 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 08 Nov 2015 10:34 AM IST
विज्ञापन
cinaini-nashri tunnel launch in june

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सड़कों की बेहतर कनेक्टिविटी बनाई जाएगी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 9 किमी लंबे चिनैनी-नासरी टनल का शुभारंभ प्रधानमंत्री की मौजूदगी में अगले साल जून महीने में किया जाएगा।

विज्ञापन


वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में उधमपुर से रामबन तथा रामबन से बनिहाल तक के फोर लेन काम के शिलान्यास समारोह के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 10 हजार करोड़ रुपये के लद्दाख-लेह के बीच जोजिला टनल का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस वे पर भी शीघ्र काम होगा।बटोत-किश्तवाड़-अनंतनाग राष्ट्रीय राजमार्ग भी स्वीकृत है जिस पर अप्रैल से पहले काम शुरू हो जाएगा। कहा कि रियासत में 21000 करोड़ रुपये के सड़क संबंधी काम चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही 15000 करोड़ रुपये के काम और शुरू होंगे। केंद्र सरकार यहां पांच साल में इतने काम करा देगी जितना पिछले 50 सालों में नहीं हुए। इस मौके पर नितिन गडकरी और उप मुख्यमंत्री डाक्टर निर्मल सिंह ने प्रधानमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया।


डाक्टर जितेंद्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में राज्यपाल एनएन वोहरा, मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद, सांसद शमशेर सिंह मन्हास, राज्यमंत्री सुनील श्ार्मा और पवन गुप्ता और विधायक नीलम लंगेह, सत शर्मा, राजेश गुप्ता, गगन भगत, शक्ति परिहार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed