फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chutak hydro power project production stopped

एनएचपीसी की चुटुक परियोजना में उत्पादन बंद

Thu, 09 Jul 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 09 Jul 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
chutak hydro power project production stopped

एनएचपीसी की 44 मेगावाट क्षमता की कारगिल में मौजूद चुटुक पनबिजली परियोजना में उत्पादन ठप पड़ गया है। इस वजह से रियासत को इस परियोजना से मिलने वाली 12 फीसदी मुफ्त बिजली मिलना भी बंद हो गई है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चुटुक पनबिजली परियोजना के पावर हाउस में पानी घुसने से मशीनरी को नुकसान पहुंचने से उत्पादन कम होते होते ठप सा हो गया है। अगर हो भी पा रहा है तो एक या दो मेगावाट।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री एवं रियासत के बिजली मंत्री डा. निर्मल सिंह के अनुसार वह इस परियोजना में उत्पादन न के बराबर होने का मामला केंद्रीय बिजली मंत्रालय के साथ उठाएंगे ताकि क्षमता के अनुसार चुटुक में उत्पादन शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार चुटुक पनबिजली परियोजना के पावर हाउस में पानी घुसने और मशीनरी को पहुंचे नुकसान की जांच करवाने का मामला भी उपमुख्यमंत्री केंद्रीय बिजली मंत्री के साथ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed