वैष्णों देवी जाने वाले यात्री इस खबर को जरूर पढ़ें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब मौसम के चलते मौसम वैष्णो देवी हेलीकाप्टर सेवा आज स्थगित कर दी गई।
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में खराब मौसम के कारण कटरा से वैष्णो देवी के बीच हेलीकाप्टर सेवा आज लगातार चौथे दिन भी स्थगित रही।
कल पूरी रात बारिश से भूस्खलन के कारण भैरों घाटी से सांझी छत मार्ग को बंद कर दिया गया है।
त्रिकुटा की पहाड़ियों में ख्ातरा
भारी बारिश और खराब मौसम में विजीबिलिटी कम होने के चलते सेवा रोकी गई है।
बताया जा रहा है कि त्रिकुटा की पहाड़ियों में मौसम उड़ान भरने लायक नहीं है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लगातार बारिश और पहाडियों पर धुंध होने के कारण आज सुबह हेलीकाप्टर सेवा स्थगित करनी पड़ी।
हेलीकाप्टर सेवा अभी नहीं
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार मौसम ठीक होने पर ही यह सेवा बहाल हो सकेगी।
वैष्णो देवी तीर्थस्थल बोर्ड के कर्मचारी मार्ग शुरू करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं और शाम तक सड़क मार्ग खुल जाने की संभावना है।
जबकि हेलीकाप्टर सेवा मौसम ठीक होने के बाद ही शुरू किया जाएगा।