फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   chopper service in shiv khori soon

माता वैष्णो देवी से भोलेनाथ के दरबार शिवखोड़ी जाना होगा आसान

Mon, 05 Sep 2016 11:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 05 Sep 2016 11:05 AM IST
विज्ञापन
chopper service in shiv khori soon
माता वैष्‍णो देवी यात्रा - फोटो : file photo
तहसील पौनी (जिला रियासी) में भोलेनाथ के दरबार शिवखोड़ी में श्रद्धालुओं को शीघ्र कटड़ा से शिवखोड़ी पवित्र गुफा तक चापर सेवा की सुविधा मिल सकती है। हेलीपेड के लिए सड़क के साथ पुल के निर्माण पर काम किया जा रहा है। गुफा से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित गोरी भवन से सौ मीटर आगे 25 मीटर स्टील गार्डर ब्रिज पर काम किया जाएगा। इसके दो सौ मीटर आगे छह मीटर का (स्कपर) कंकरीट रास्ता भी तैयार किया जाएगा। गोरी भवन से आगे करीब सौ मीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

chopper service in shiv khori soon
shivkhori - फोटो : File Photo
श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा के बाद जम्मू संभाग में यह दूसरा ऐसा धार्मिक स्थल है यहां रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। स्टील गार्डर ब्रिज के लिए खाका तैयार कर लिया गया है और इसके डिजाइन को फाइनल किया जा रहा है। चापर सेवा शुरू होने पर श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा से करीब पांच सौ मीटर का पैदल रास्ता तय करके हैलीपेड तक पहुंचना पड़ेगा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा से 80 और जम्मू से 110 किमी. का सफर तय करके यात्री शिवखोड़ी के आधार शिविर रनसू में वाहनों से पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

chopper service in shiv khori soon
vaishno devi
रनसू से आगे 3.5 किमी. का पैदल सफर साफ ट्रैक पर तय करके पवित्र गुफा तक पहुंचा जाता है। पहाड़ी पर करीब 150 मीटर में हालनुमा गुफा में चार फीट के भोलेनाथ शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं। इसी गुफा में एक अन्य गुफा स्थापित है। लेकिन उसे बंद रखा गया है। ऐसी मान्यता है कि यह गुफा सीधे अमरनाथ जाती है। 
विज्ञापन

chopper service in shiv khori soon
भूस्‍खलन के बाद गेट नंबर दो को श्रद्धालुओं के ल‌िए खोला द‌िया गया - फोटो : FILE
शिवखोड़ी तक पहुंचने के लिए यात्री अन्य वैकल्पिक मार्ग में जम्मू बाया अखनूर बांबला होकर भी पहुंच रहे हैं। रियासी-राजोरी सड़क पर छह किमी. के दायरे में आधार शिविर रनसू बसा हुआ है। यात्रियों की संख्या की बात करें तो पिछले कई सालों के मुकाबले अब तक रिकार्ड श्रद्धालु पहुंचे हैं। रोजाना 4000-5000 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 

chopper service in shiv khori soon
shivkhori - फोटो : File Photo
श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के अस्तित्व में आने के बाद शिवखोड़ी में विकास में तेजी लाई गई है। बोर्ड के एग्जीक्यूटिव अधिकारी महेश शर्मा कहते हैं कि हेलीपेड सुविधा को जल्द शुरू करवाने के लिए काम किया जा रहा है। यात्रियों के लिए माता वैष्णो देवी की तर्ज पर पंजीकरण व्यवस्था के साथ अन्य सुविधाएं शुरू की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed