फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   chopper emergency landing in vaishno devi

वैष्णो देवी: हेलीकाप्टर में आई तकनीकी खराबी, बाल-बाल बचे 5 यात्री

Wed, 02 Nov 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा Updated Wed, 02 Nov 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
chopper emergency landing in vaishno devi
vaishno devi - फोटो : File Photo
कटड़ा-सांझीछत के बीच चलने वाले ग्लोबल विक्टा के चॉपर में मंगलवार की दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे तकनीकी खराबी आ गई। वह ठीक से उड़ नहीं पाया। संयोग से उसमें सवार पांच यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक साढ़े तीन बजे कटड़ा हैलीपैड से पांच यात्रियों को लेकर चॉपर उड़ान भरने ही वाला था कि चॉपर में तकनीकी खराबी आ गई।

कुछ लोगों का यह भी कहना है कि चॉपर को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। बहरहाल, पायलट की समझदारी से बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

पिछले साल हेलीकॉप्टर हुए था दुर्घटनाग्रस्त

chopper emergency landing in vaishno devi
हेलीकॉप्टर - फोटो : Demp Pic.
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में कटरा से वैष्णोदेवी जा रहा हेलीकॉप्टर पिछले साल दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस वक्त उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी।

हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे थे। सांझी छत के पास विमान हादसे का शिकार हुआ और सैंकड़ो फीट नीचे धरती पर आ गिरा। 

हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई, मह‌िला पायलट की भी मौत हो गई थी। देखते ही देखते विमान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed