{"_id":"5818c3d04f1c1bb9314363a6","slug":"chopper-emergency-landing-in-vaishno-devi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी: हेलीकाप्टर में आई तकनीकी खराबी, बाल-बाल बचे 5 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी: हेलीकाप्टर में आई तकनीकी खराबी, बाल-बाल बचे 5 यात्री
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
Updated Wed, 02 Nov 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
vaishno devi
- फोटो : File Photo
कटड़ा-सांझीछत के बीच चलने वाले ग्लोबल विक्टा के चॉपर में मंगलवार की दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे तकनीकी खराबी आ गई। वह ठीक से उड़ नहीं पाया। संयोग से उसमें सवार पांच यात्री बाल-बाल बच गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक साढ़े तीन बजे कटड़ा हैलीपैड से पांच यात्रियों को लेकर चॉपर उड़ान भरने ही वाला था कि चॉपर में तकनीकी खराबी आ गई।
कुछ लोगों का यह भी कहना है कि चॉपर को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। बहरहाल, पायलट की समझदारी से बड़ा हादसा होने से बच गया।

Trending Videos
पिछले साल हेलीकॉप्टर हुए था दुर्घटनाग्रस्त
हेलीकॉप्टर
- फोटो : Demp Pic.
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में कटरा से वैष्णोदेवी जा रहा हेलीकॉप्टर पिछले साल दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस वक्त उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी।
हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे थे। सांझी छत के पास विमान हादसे का शिकार हुआ और सैंकड़ो फीट नीचे धरती पर आ गिरा।
हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई, महिला पायलट की भी मौत हो गई थी। देखते ही देखते विमान जलकर राख हो गया।