फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chocolate day celebration

मीठे के साथ हुआ प्यार का इजहार

Tue, 09 Feb 2016 10:38 PM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
chocolate day  celebration

प्यार के सफर में मंगलवार का दिन खास था। मौका था कुछ मीठे के साथ अपनों से प्यार का इजहार करने का। मीठी बातों के साथ मीठा खाना भी।

विज्ञापन


गुलाब की महक के साथ शुरू हुआ वेलेंटाइन वीक प्यार के इजहार के बाद रिश्ते में चाकलेट सी मिठास घोल गया। प्यार के दीवानों के लिए चाकलेट हमेशा ही खास रहा है।

वेलेंटाइन वीक में चाकलेट डे पर अपने खास का मुंह मीठा करने के साथ लम्हों को यादगार बनाया गया। जस्ट फार यू, आई लव यू, मिस यू, स्वीट हार्ट जैसी कोटेशनों के साथ बाजार में उपलब्ध चाकलेट पहली पसंद बने। 
विज्ञापन

युवाओं पर सुबह से ही छाया चाकलेट डे का नशा

chocolate day  celebration

स्वीट वीक के तीसरे दिन चाकलेट कमाल कर गया। फूलों के साथ चाकलेट से प्यार का इजहार करने के साथ रूठी प्रेमिका को मनाने, रोते हुए बच्चों को हंसाने, अपनों के बीच खुशियां बांटने और अपनों के साथ खाने के बाद कुछ मीठे में चाकलेट पहली पसंद रही।

चाकलेट डे का नशा सुबह से ही युवाओं के साथ अन्य उम्रदराज लोगों पर छा गया था। अपनों से कुछ खास कहने के लिए चाकलेट ने अहम भूमिका निभाई। गिफ्ट गैलरियों के साथ अन्य प्रतिष्ठानों से उम्मीद से अधिक चाकलेट की बिक्री हुई।

आर्चीज गैलरियों में 99 रुपये से 450 रुपये और उससे अधिक की पैकिंग वाले चाकलेट खूब बिके। इस मीठे वाले दिन पर जहां चाकलेट से अपनों को विश की गई तो वहीं लंच और डिनर के साथ कुछ मीठे उपहार में चाकलेट का आदान-प्रदान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed