फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chinese troops entered Indian territory

पानी के रास्ते भारतीय सीमा में घुसा चीन

Mon, 03 Nov 2014 12:04 AM IST
Updated Mon, 03 Nov 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
Chinese troops entered Indian territory

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन दोबारा सीनाजोरी पर उतर आया है। हाल ही में चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने हाल ही में भारतीय सीमा क्षेत्र में जल और थल दो मार्गों से घुसपैठ की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उसने पांगोंग झील में भारतीय जलसीमा में अपने सैनिक भेजने के साथ साथ इसी इलाके में जमीनी रास्ते से भी भारतीय सीमा में पांच किलोमीटर की दूरी तक अपने सैनिक भेज दिए हैं।
विज्ञापन


अधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि सुरक्षा एजेंसियों से मिली खबरों के अनुसार चीनी नौकाएं 22 अक्टूबर को लद्दाख के अत्याधिक ऊंचाई वाले इलाके की पांगोंग झील में भारतीय जलसीमा में प्रवेश कर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांगोंग झील से नौका के सहारे जल क्षेत्र में घुसे चीनी

Chinese troops entered Indian territory

सूत्रों ने बताया कि इस घुसपैठ के ठीक बाद चीनी सैनिक पांगोंग झील के साथ बनी सड़क के रास्ते दाखिल हुए। यह क्षेत्र लेह से 168 किलोमीटर की दूरी पर पूर्वी लद्दाख में पांगोंग झील के उत्तरी तट पर है।

हालांकि आईटीबीपी के चौकस सैनिकों ने चीनी सैनिकों की गतिविधि को देख लिया और उन्हें झील में उसी काल्पनिक रेखा पर रोक दिया, जिसे वास्तविक नियंत्रण रेखा माना जाता है।

आईटीबीपी के सैनिकों ने पर्वतीय क्षेत्र में चलने वाले वाहनों पर सवार उन चीनी सैनिकों को भी रोक दिया, जो सड़क के रास्ते वास्तविक नियंत्रण रेखा को पार करने का प्रयास कर रहे थे।

आईटीबीपी ने कड़ा विरोध कर वापिस लौटाया

Chinese troops entered Indian territory

गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में चीन कई बार भारतीय सीमा का अतिक्रमण कर अंदर प्रवेश कर चुका है। गत माह भी चीनी राष्ट्रपति के भारत दौरे के दौरान चीनी सैनिक लद्दाख क्षेत्र के चुमार में डेरा जमाकर बैठ गए थे।

उनके साथ चीनी घुमंतु जाति के लोग भी काफी संख्या में भारतीय सीमा के आसपास अपने टेंट लगाकर जमा हो गए थे। बाद में कुटनीतिक स्तर पर हुई बातचीत के बाद चीनी सैनिक वापिस लौट गए थे। उसके बाद से ही भारत चीन सीमा पर लगातार तनाव बना हुआ है।

ताजा घुसपैठ के बाद एलएसी पर फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। हालांकि अच्छी बात ये है कि भारतीय जवान पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूती से चीनी सैनिकों का मुकाबला कर उन्हें लौटने पर मजबूर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed