इस साल 150 बार भारतीय सीमा में घुसे चीनी सैनिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी सेना ने इस साल लद्दाख क्षेत्र स्थित लाइन आफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) में 150 बार घुसपैठ की। सौ बार दोनों ओर के सैनिकों का आमना सामना हुआ। जबकि चार से पांच बार उनके बीच तनावपूर्ण स्थिति के बीच झड़प तक की नौबत आ गई।
यह खुलासा सेना के एक वरिष्ठ अफसर ने किया है। अफसर ने कहा कि पिछले साल चीनी सैनिकों ने 600 बार एलएसी पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश किया और 350 बार उनका आमना सामना हुआ। 2013 में भी 400 बार घुसपैठ की घटनाएं हुईं।
हालांकि सैन्य अफसर ने कहा कि दोनों ओर की सेनाएं चाहती हैं कि एलएसी पर शांति बनी रहे। इस क्रम में अकसर वहां दोनों ओर की सेनाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं।
अफसर ने कहा, ‘हमारे पास लद्दाख में एक मीटिंग प्वाइंट है। एक और मीटिंग प्वाइंट बनाया जा रहा है। यहां दोनों ओर के सैन्य अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएंगी। हर ओर काफी हद तक शांतिपूर्ण हैं।’
दोनों ओर के सैनिक कई बार एलएसी लांघ जाते
सैन्य अफसर के अनुसार वर्ष 2014 में पूर्वी लद्दाख के चुमूर और डेमचोक में लगभग तीन सप्ताह तक चले गतिरोध को राजनयिक और सैन्य स्तर पर शांतिपूर्ण तरीके से हल कर लिया गया था।
उनका कहना था कि एलएसी वास्तविक रूप से परिभाषित न होने के कारण अक्सर ऐसी घटना हो जाती है। वास्तविक नियंत्रण रेखा की हमारी अलग धारणा है और उनकी अलग धारणा है। इसी कारण अक्सर दोनों ओर के सैनिक कई बार एलएसी लांघ जाते हैं।
इसमें पूरी एलएसी नहीं, बल्कि चार-पांच ऐसे स्थान हैं, जहां यह समस्या होती है। बाकी एलएसी पूरी तरह से शांत है। अफसर के अनुसार इसमें बाकायदा प्रोटोकाल है कि कैसे विरोध और प्रतिक्रिया व्यक्त करनी है। लद्दाख में कई बार हजारों चीनी सैनिक नियंत्रण रेखा लांघ जाते हैं, लेकिन कभी भी एक गोली तक नहीं चलती।