फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   china should open kailash yatra route

कैलाश यात्रा मार्ग खोले चीन : आडवाणी

Sat, 25 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 25 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
china should open kailash yatra route
लालकृष्ण आडवाणी - फोटो : File Photo
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद लाल कृष्ण आडवाणी ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों की सुविधा के लिए चीन को लद्दाख रूट खोलने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन


सिंधु दर्शन मेले के दूसरे दिन आडवाणी ने कैलाश मानसरोवर रोड खुलने पर हर्ष जताया और कहा कि यात्री हित देखते हुए चीन को लद्दाख क्षेत्र से मार्ग खोलने के लिए भारत की अपील को स्वीकार करना चाहिए, ताकि कैलाश मानसरोवर के श्रद्धालु नेपाल रूट के बजाय लद्दाख रूट से आवाजाही कर सकें।

बकौल आडवाणी भविष्य के सिंधु दर्शन मेले में विश्व लोकप्रिय आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने सिंधु दर्शन मेले की सफलता के लिए लद्दाख के लोगाें और श्रद्धालुओं को बधाई का पात्र बताया। इससे पूर्व राज्य के उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा कि सिंधु नदी विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक का पालना है, जिसमें सभ्यता पली और बढ़ी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिंधु दर्शन पर्व को शिंघे खबाब्स भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि चोगलामसर लेह में बनाया गया भवन सिंधु दर्शन पर्व के यात्रियों को रुकने और रहने की सुविधाएं देगा। उन्होंने कहा कि सिंधु पर्व को लाल कृष्ण आडवाणी ने ही शुरू करवाया था। वर्तमान में यह पर्व विश्व स्तरीय ख्याति हासिल कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश और दुनिया के बाकी हिस्सों से सैलानी हर साल यहां आते हैं। चीफ एक्जीक्यूटिव काउंसिलर डा. सोनम दावा लाेंपो ने लद्दाख के लोगों की तरफ से उपस्थिति का स्वागत किया और मेले के भविष्य में और विस्तार हासिल करने की उम्मीद जताई। सांसद थुपसान शेवांग ने पर्व शुरू करवाने के लिए आडवाणी का आभार जताया। इस अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed