फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   China sending weapons to militants found along with Pakistan

पाकिस्तान के साथ मिल आतंकियों को हथियार भेज रहा चीन

विज्ञापन
China sending weapons to militants found along with Pakistan
नौ सितंबर को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में पकड़े गए हथियार। इसमें मिलीं सभी पिस्तौल चीन निर्मि? - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। सेना, पुलिस और खुफिया एजेंसियों की सतर्कता के कारण आतंकियों तक हथियार नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं आतंकियों के पास भी हथियारों की कमी है। अब चीन पाकिस्तान के साथ मिलकर आतंकियों को हथियार भेजने में मदद कर रहा है। इससे पहले भी प्रदेश में आतंकियों से बरामद होने वाले कई हथियार चीन से निर्मित पाए गए हैं। यही नहीं, सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियारों को भेजने का तरीका भी चीन का ही है। चीन की ओर से ड्रोन तकनीक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को बताई गई। आईएसआई ने ही ड्रोन के जरिए पंजाब और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग क्षेत्रों में हथियार भेजे। सूत्रों का कहना है कि चीन प्रदेश में बड़े स्तर पर हथियार भेजकर आतंकियों की मदद कर रहा है।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से सुरक्षाबलों ने जो हथियार बरामद किए, उस पर चीन की मुहर है। घुसपैठ रोकने के लिए कड़े बंदोबस्त के चलते आतंकी घुसपैठ नहीं कर पा रहे और न ही पाकिस्तान प्रदेश में मौजूद आतंकियों तक हथियार पहुंचा पा रहा है। सूत्रों के अनुसार चीन ने आईएसआई पर सर्दी आने से पहले बड़े स्तर पर आतंकियों और हथियारों को कश्मीर भेजने का दबाव बनाया है। चीन की पाक आईएसआई को दी गई इस चेतावनी की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय को कई खुफिया एजेंसियों ने दी है। यही कारण है कि हाल ही में सेना प्रमुख और बीएसएफ प्रमुख ने जम्मू-कश्मीर की एलओसी और बॉर्डर का दौरा किया।
विज्ञापन

कई बार चीन निर्मित हथियार किए गए बरामद
जम्मू के अखनूर, हीरानगर, पुंछ आदि क्षेत्र में ड्रोन से भेजे गए हथियारों में चीन निर्मित हथियार भी शामिल हैं। इसके अलावा कश्मीर में मारे जाने वाले आतंकियों के पास से भी चीन निर्मित हथियार बरामद हुए हैं। सुरक्षाबलों ने आतंकियों से चीन की नोरीको कंपनी की 97एनएसआर राइफल बरामद की है। जो चीन के सैनिक इस्तेमाल करते हैं। दो हफ्ते पहले ही दो संदिग्धों को इन हथियारों के साथ पकड़ा गया था। 14 सितंबर को गुरेज में जिन आतंकियों को घुसपैठ करते मार गिराया गया, इनके पास से भी चीन निर्मित राइफल मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों तक हथियार पहुंचाने में पाकिस्तान विफल
भारतीय सेना के प्रवक्ता कहा कहना है कि पाकिस्तान आतंकवाद के मोर्चे पर अलग थलग पड़ चुका है। भारतीय सेना, पुलिस और खुफिया एजेंसियों की सतर्कता के कारण आतंकियों तक पाकिस्तान हथियार नहीं पहुंचा पा रहा। काफी हद तक आतंकियों की घुसपैठ रुकी है। आतंकवाद को जिंदा रखने के बाद अब पाकिस्तान चीन की मदद ले रहा है। चीन को पीओके में दबदबा रखना है, इसलिए पाकिस्तान को मदद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed