फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chillai Kalan start in kashmir valley

कश्मीर घाटी में चिल्ल-ए-कलां का आगाज

Sun, 21 Dec 2014 07:28 PM IST
Updated Sun, 21 Dec 2014 07:28 PM IST
विज्ञापन
Chillai Kalan start in kashmir valley

खून जमा देने वाली ठंड के बीच रविवार को वादी-ए-कश्मीर में चिल्ल-ए-कलां का आगाज हुआ। इसमें अगले चालीस दिन तक बर्फबारी के साथ जमकर ठंड पड़ेगी। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में अगले चौबीस घंटों में इस सीजन की पहली बर्फबारी होने के आसार बने हैं।

विज्ञापन


घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात का पारा शून्य से नीचे चल रहा है। नदी-नालों में पानी की परत जमने लगी है। जम्मू भी कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। यहां रात और दिन का तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


चिल्ल-ए-कलां की शुरुआत होने के साथ पूरी घाटी शीतलहर की चपेट में है। विश्वविख्यात डल झील जमने लगी है। श्रीनगर में रात के न्यूनतम तापमान के लगातार शून्य से नीचे रहने से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन का अधिकतम तापमान भी गिरकर 8.0 डिग्री दर्ज किया गया। बर्फबारी के दौरान पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहने वाले उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल और लेह में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, लेकिन दोनों ही जगहों पर पारा शून्य से कई डिग्री नीचे चल रहा है।

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कश्मीर का गेटवे टाउन काजीकुंड में रात के तापमान में चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ माइनस 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में पिछले तीन दिन से दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 6-10 डिग्री नीचे चल रहा है। यहां रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्द हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

घाटी के अन्य स्थानों का तापमान

Chillai Kalan start in kashmir valley
स्थान    न्यूनतम तापमान
श्रीनगर    माइनस 1.8
पहलगाम   माइनस 2.4
गुलमर्ग      माइनस 2.8
कारगिल    माइनस 9.6
लेह         माइनस 6.0
काजीकुंड   माइनस 1.8
कुपवाड़ा    माइनस 4.3
जम्मू          4.5
कटड़ा       6.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed