{"_id":"d0adcabeb98ce0345d94be16a0a39c2b","slug":"children-will-be-given-polio-drop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुअा
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:31 AM IST
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान के तहत जिला भर के चिकित्सा केंद्रों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। दूरदराज के क्षेत्रों में पहले से ही टीमों को रवाना कर दिया गया है। इसके साथ ही शहर और आसपास के इलाकों के लिए रविवार सुबह को टीमें रवाना की जाएगी।
पूरे जिला में तीन से अधिक टीमें अभियान के साथ जुड़ेगी। सीएमओ राजकुमार सांगड़ा ने कहा कि अभियान को जच्चा-बच्चा अस्पताल से शुरू किया जाएगा।
इसके साथ ही विभिन्न उपजिला अस्पतालों और पीएचसी में भी अभियान चलाया जाएगा। दो चरणों में अभियान चलेगा, जिसमें पहले चरण में चिकित्सा केंद्रों पर और दूसरे चरण में घर-घर जाकर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश को पोलियो मुक्त रखने के लिए अभियान को हर प्रकार से सफल बनाया जाएगा।