{"_id":"584d41bd4f1c1b7c3a2c351b","slug":"children-special-train-begins-in-kashmir-valley","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी के नन्हे बच्चों को रेलवे ने दिया ये बड़ा तोहफा, महबूबा मुफ्ती ने की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी के नन्हे बच्चों को रेलवे ने दिया ये बड़ा तोहफा, महबूबा मुफ्ती ने की शुरूआत
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 11 Dec 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
कश्मीरी बच्चों के लिए बड़ा तोहफा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के नन्हें बच्चों के लिए भारतीय रेल ने एक बेहद खास शुरूआत की है। कश्मीर के बच्चों के लिए वादियों की सैर कराने को रेलवे द्वारा एक नई चिल्ड्रेन स्पेशल ट्रेन की शुरूआत की गई है। पिछले दिनों जम्मू कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती द्वारा रेलमंत्री सुरेश प्रभु से की मांग के बाद रेलवे द्वारा घाटी में इस ट्रेन की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन
रविवार को इस ट्रेन के शुभारंभ के अवसर पर खुद जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएम ने खुद भी बच्चों के साथ ट्रेन में सफर किया और उनसे बातचीत भी की।
विज्ञापन
इस बारे में जानकारी देते हुए आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सीएम ने कई जिलों से आए इन बच्चों के साथ बैठकर बातचीत की और उन्हे पढ़ाई और गैर शैक्षिक गतिविधियों दोनों के लिए बराबर वक्त देने की बात कही।
विज्ञापन
बनिहाल से बारामूला के बीच चलेगी ट्रेन
बच्चों के साथ महबूबा मुफ्ती
- फोटो : ANI
जानकारी के मुताबिक बच्चों के लिए चलाई गई इस ट्रेन का नाम 'वादी की सैर' रखा गया है। नाम के मुताबिक ही ये ट्रेन घाटी के तमाम जिलों के बच्चों को कश्मीर घाटी के शानदार नजारे दिखाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। इस ट्रेन की शुरूआत के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कश्मीर के बनिहाल से बारामूला के बीच चलने वाली इस ट्रेन की शुरूआत आज महबूबा मुफ्ती द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई है। ट्रेन की शुरूआत के दौरान आयोजित समारोह के दौरान महबूबा मुफ्ती के साथ जम्मू कश्मीर सरकार के कई मंत्री, सांसद व विधायकगण भी मौजूद रहे।
कश्मीर के बनिहाल से बारामूला के बीच चलने वाली इस ट्रेन की शुरूआत आज महबूबा मुफ्ती द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई है। ट्रेन की शुरूआत के दौरान आयोजित समारोह के दौरान महबूबा मुफ्ती के साथ जम्मू कश्मीर सरकार के कई मंत्री, सांसद व विधायकगण भी मौजूद रहे।